Masik Shivratri: आज मनाई जा रही चैत्र मासिक शिवरात्रि, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस समय करें पूजा और ये उपाय
- byShiv
- 17 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म में शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है। इसी तरह मासिक शिवरात्रि भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। पूरे सालभर में 12 मासिक शिवरात्रि मनाई जाती हैं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। पंचांग के अनुसार फिलहाल चैत्र का महीना चल रहा है और इस माह में मासिक शिवरात्रि का पर्व 17 मार्च यानी आज मनाया जाएगा।
पूजा के शुभ मुहूर्त में करें यह उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में 17 मार्च को निशिता काल रात में 12 बजकर 7 मिनट से शुरु होकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस समय भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
करें ये काम
भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में शिव चालीसा का पाठ करना अत्यंत लाभदायी माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा भाव से शिव चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन में सुख‑शांति बनी रहती है, मानसिक तनाव दूर होता है और रोग‑दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
pc- news nation





