MS Dhoni Stumping: बिजली से भी तेज दिखे धोनी, महज 12 सेकंड में उड़ा दिए सूर्यकुमार के स्टंप, हैरान कर देगा आपको video
- byShiv
- 24 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के तीसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की जलवा देखने को मिला। उनकी उम्र भले ही 43 साल हो गई हो, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग का कोई मुकाबला नहीं हैं। आईपीएल 2025 में 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी गजब की फुर्ती का प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार धोनी ने महज 0.12 सेकंड में सूर्यकुमार यादव को स्टंप कर दिया, जिसे देख फैंस हैरान रह गए। यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर की है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद से चूक गए। बस यहीं धोनी को अपना जादू दिखाने का मौका मिला।
उन्होंने बिजली की तेजी से गिल्लियां बिखेर दीं। उनकी स्पीड इतनी जबरदस्त थी कि लाइव एक्शन में इसे देख पाना मुश्किल था। स्लो मोशन में देखने पर भी धोनी की तेजी किसी आश्चर्य से कम नहीं लगी।
pc- .inkhabar.com