Muzaffarnagar Viral Video: रोकती रही लड़की लेकिन सरेराह बार बार छूता रहा युवक, आपत्तिजनक घटना पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

PC: DNP INDIA

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अब इतनी आम हो गई है कि हम अपने समाज पर ही सवाल उठाने लगे हैं। इन मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ती जा रही है कि राह चलती लड़की को भी नहीं छोड़ते हैं। अब युवती से छेड़छाड़ का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर  का है। जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से लड़की के साथ बीच सड़क छेड़छाड़ की गई और आपत्ति जताने पर उसके साथ मारपीट की भी झलक दिखाई दे रही है। 

लड़की बचने की कोशिश करती है लेकिन लड़का उसे पहले तो आपत्तिजनक तरीके से छूते हुए नजर आता है। फिर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए भी दिखाई देता है जो सरासर निंदनीय है। इस तरह सड़क के बीच लड़के के द्वारा दिखाई गई हिम्मत को लेकर लोग स्तब्ध हैं और इस पर सवाल करते दिख रहे हैं।

पुलिस की प्रतिक्रिया 
वहीं मुजफ्फरनगर वायरल वीडियो को बुढ़ाना का बताया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुज्जफरनगर पुलिस ने कहा, “प्रकरण के संबंध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

वहीं इस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं जहां इस @NCIBHQ x वीडियो को 8000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा बहुत शर्मनाक तो एक ने लिखा जब तक हमारी बहन बेटियां दिनदहाड़े सड़कों पर मानसिक उत्पीड़न का शिकार होती रहेगी तब तक हम शर्मसार होते रहेंगे।