Nautapa 2026 Daan: होने वाली हैं नौतपा की शुरूआत, जाने इन 9 दिनों किन चीजों का करना चाहिए दान

इंटरनेट डेस्क। ज्येष्ठ महीना चल रहा हैं और नौतपा शुरू होने वाला है। इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और समापन 2 जून को होगा, नौतपा के इन 9 दिनों में सूर्य देव अपने प्रचंड रूप में होते हैं, जिससे पृथ्वी पर अत्यधिक गर्मी बढ़ जाती है। शास्त्रों और लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान भीषण गर्मी से जूझ रहे इंसानों और बेजुबान पशु-पक्षियों को शीतलता प्रदान करने वाली चीजों का दान करना महा-पुण्य फलदायी माना गया है। तो जानते हैं इस दौरान किन चीजों का दान किया जाता हैं। 

पानी का घड़ा
किसी मंदिर, प्याऊ या जरूरतमंद को मिट्टी का नया घड़ा (मटका) या सुराही पानी भरकर दान करें।

रास्ते में प्याऊ लगवाना
राहगीरों के लिए मीठे शरबत, शिकंजी या सादे पानी की व्यवस्था करना इस मौसम का सबसे बड़ा पुण्य है।

अनाज 
सत्तू- जौ या चने का सत्तू पेट को ठंडक देता है, नौतपा में सत्तू का दान बेहद शुभ माना जाता है।

मौसमी फल
गर्मी से राहत देने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और आम का दान करें।

पंखे का दान
हाथ से झलने वाला बांस का पंखा (बिजना) या क्षमता अनुसार बिजली का पंखा किसी जरूरतमंद या धार्मिक स्थल पर दान करें

छाता 
तेज धूप से बचने के लिए राहगीरों, बुजुर्गों या श्रमिकों को छाते का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

pc- news18 hindi