Navratri 2024: ऐसे करें आप भी मां स्कंदमाता की पूजा, साथ ही इस चीज का लगाएं भोग

इंटरनेट डेस्क। आज नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा के इस स्वरूप का अर्थ है भगवान कार्तिकेय की मां। दरअसल कार्तिकेय जी का एक नाम स्कंद भी है। कहा जाता है कि माता के इस स्वरूप की पूजा करने से सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

स्कंदमाता की पूजा विधि 
मां स्कंदमाता या पार्वती माता की फोटो या प्रतिमा को गंगा जल से पवित्र करें।
उनहें कुमकुम, अक्षत, फूल, फल आदि अर्पित करें।
इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाएं।
माता के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

मंत्रों का जाप करें। 

मां स्कंदमाता किस चीज का लगाए भोग 
नवरात्रि के पांचवें दिन की देवी मां स्कंदमाता को पीले रंग की वस्तुएं अति प्रिय हैं। इसलिए माता को पीले रंग के फल और मिठाई का भोग जरूर लगाना चाहिए। केसर की खीर भी बना सकते है। 

pc- aaj tak