Navratri Fasting Diet: चैत्र नवरात्रि के लिए आप भी डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चीजें, बार बार नहीं लगेगी इससे भूख

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी हैं इसे लोग पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व देवी दुर्गा को समर्पित होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और यह 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कई भक्त व्रत रखते हैं और सात्विक आहार का पालन करते हैं। तो जानते हैं आज कुछ खास…

नवरात्रि व्रत में क्या खाया जाता है?
नवरात्रि के व्रत में खाया जाने वाला भोजन सादा होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है। इसमें कुट्टू का आटा, सिंहाड़े का आटा, आलू, साबूदाना, दूध, दही और मेवे जैसे पदार्थ शामिल होते हैं।

प्रोटीन वाली डाइट
प्रोटीन शरीर को ताकत देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है और जल्दी थकान महसूस नहीं होने देता, पनीर, मूंगफली, मखाना, दूध और दही जैसे खाद्य पदार्थ व्रत में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं और ये प्रोटीन के अच्छे सोर्स भी हैं।

pc- suhana.com