NEET Paper Leak: नीट री-टेस्ट पेपर पहुंचाने के लिए ली जा सकती हैं वायुसेना की मदद, पीएमओ की रहेगी पूरी नजर

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक के बाद फिर से री नेट पेपर होने जा रहा हैं, इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर बड़ी बैठक हुई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए डीजी अभिषेक सिंह, पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। 

बड़ी बैठक हुई
इस बैठक में तय हुआ कि नीट पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग और ट्रांसपोर्टेशन और अंतिम छात्र के हाथ पेपर पहुंचने तक पूरी प्रक्रिया पर पीएमओ अधिकारियों की कड़ी निगरानी की जाएगी। शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और हर छोटी-बड़ी जानकारी लगातार दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री के निर्देश पर ही पिछली परीक्षा रद्द की गई थी। अब 21 जून को होने वाली परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल होंगे।

21 जून को होगी परीक्षा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विवाद के केंद्र में रही एजेंसी एनटीए के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह को इस बैठक में विशेष रूप से तलब किया गया था। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे जो परीक्षा के आयोजन में हुई गड़बड़ियों और शिकायतों पर सीधा फीडबैक ले रहे थे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  और शिक्षा मंत्रालय इस वक्त नीट विवाद से घिरा हुआ है। सरकार 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और बिना गड़बड़ी आयोजित करने के लिए प्रश्नपत्रों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के वास्ते भारतीय वायु सेना की मदद लेने की संभावना पर विचार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस विकल्प पर विचार-विमर्श किया गया।

pc- medicaldialogues.in