PM Modi से सवाल पूछ फंसी नॉर्वें की पत्रकार, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, चीनी जासूस होने के लगे...

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही पांच देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौटे है। उनके दौरे में नॉर्वें भी शामिल था, जहां एक महिला पत्रकार ने उनसे सवाल पूछे और तब से ही पत्रकार हेली लेंग चर्चा में आ गई हैं। ओस्लो में पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछने और भारतीय अधिकारी सिबी जॉर्ज से बहस के बाद, अब उन्होंने दावा किया है कि भारी ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या पूछा था पत्रकार ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे पर हेली लेंग ने प्रेस फ्रीडम और मानवाधिकार के मुद्दे पर भारत को घेरते हुए सवाल पूछने की कोशिश की थी। हालांकि भारतीय अधिकारी ने उन्हें करारा जवाब दिया था। इसके बाद अब हेली ने आरोप लगाए हैं कि इस घटना के बाद उनको बुरी तरह ट्रोलिंग किया गया। वहीं डागसाविसेन अखबार से जुड़ीं हेली लेंग ने दावा किया है कि मेटा ने उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है।

दी ये जानकारी 
खबरों के अनुसार हेली लेंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के सस्पेंड होने की जानकारी खुद दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रेस की आजादी के लिए यह एक बहुत छोटी सी कीमत है। लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं किया था। मैं अधिक से अधिक भारतीयों को जवाब देना चाहती थी, लेकिन अब मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गए हैं, जिससे जवाब देने में देरी होगी। इधर अकाउंट सस्पेंड होने से पहले हेली लेंग को इंटरनेट यूजर्स के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके पुराने आर्टिकल्स और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर लिखी गई कुछ पुरानी रिपोर्ट्स को ढूंढ निकाला। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें फॉरेन प्लांट, ‘जासूस’ और यहां तक कि चाइनीज प्रॉक्सी तक कह रहे हैं। 

pc- loksatta.com