OMG! 13 साल का लड़का विमान के पिछले पहिए में छिपकर पहुंच गया काबुल से दिल्ली, चमत्कार देख हर कोई हैरान
- byShiv
- 23 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान के एक 13 साल के लड़के ने एक ऐसा कारनामा कर दिया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। जी हां यह लड़का काबुल से दिल्ली आने वाली उड़ान में विमान के पिछले पहिये (व्हील वेल) में छिपकर बैठ गया और करीब 94 मिनट की खतरनाक यात्रा के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। खबरों की माने तो यह घटना रविवार की बताई जा रही है।
भेजा गया वापस
जांच में पता चला कि यह लड़का अफगानिस्तान का निवासी है, उसने बताया कि वह ईरान जाना चाहता था, लेकिन गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया, उसने एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे चलते हुए विमान के व्हील वेल में खुद को छिपा लिया, सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विमान में इस तरह छिपकर यात्रा करना बेहद खतरनाक होता है, ऑक्सीजन की कमी और उच्च ऊंचाई के कारण व्यक्ति कुछ ही मिनटों में बेहोश हो सकता है या उसकी जान भी जा सकती है। हालांकि इस लड़के को वापस भेज दिया गया है।
बचा गया कैसे
यह बात जानकर हर कोई हैरान हैं कि जब विमान उड़ान भरता है, तो पहिया अंदर चला जाता है और दरवाजा बंद हो जाता है, इस घटना में ऐसा लग रहा है कि लड़का इस बंद जगह में छिपा रहा, विशेषज्ञों के अनुसार, आम तौर पर 30 हजार फीट की ऊंचाई पर तापमान -40 से -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, लेकिन इस लड़के के मामले में वह कम ऊँचाई पर और दबाव व तापमान सामान्य रहने की वजह से जिंदा बच गया।
PC- moneycontrol.com