One Nation One Election: एक देश एक चुनाव के खिलाफ कई राज्यों के सीएम, उठाए केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल

इंटरनेट डेस्क। देश वन नेशन वन इलेक्शन की और बढ़ रहा हैं ‘वन देश, एक इलेक्शन’ के खिलाफ विपक्ष शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही इसकी अवधारणा और मंशा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के फैसले को लेकर हमला बोला है। 

क्या लिखा बनर्जी ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रस्तावित एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक सत्ता को केंद्रीकृत करने और भारत के लोकतंत्र को कमजोर बनाने की एक कोशिश है। बनर्जी ने लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असंवैधानिक को संघीय ढांचे के विरोधी एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें एक्सपर्ट और विपक्षी नेताओं की हर जरूरी चिंता को नजर अंदाज किया गया है।

अन्य सीएम ने भी किया विरोध
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा नीति केंद्र सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात करती है, लेकिन दो राज्यों में एक साथ चुनाव कराने में भी असमर्थ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि यह अव्यावहारिक और लोकतंत्र विरोधी कदम है, जो क्षेत्रीय दलों और संघवाद को खत्म कर देगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को भाजपा का एजेंडा बताया और कहा कि इसके निहितार्थों को देखने की जरूरत है। कांग्रेस शासित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी एक राष्ट्र, एक चुनाव बिल पेश करने की केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की आलोचना की।

pc- moneycontrol.com