Operation Sindoor: गहलोत का बड़ा बयान, कांग्रेस और पूरा भारत भारतीय सेना और सरकार के साथ, यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
- byShiv
- 07 May, 2025
इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिनों के बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है। पहलगाम आतंकी हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति थी। अब बुधवार रात को सेना ने पाकिस्तान स्थित पीओके में एयर स्ट्राइक कर दी। जिसमें 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी और पूरा भारत इस कार्रवाई का स्वागत करता है और पूरी मजबूती से भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ हम खड़े हैं, जय हिंद।
pc- business-standard.com





