Pakistan: आटा, तेल, गैस के बाद अब पाकिस्तान में गहरा रहा दवा संकट, लोगों को नहीं मिल रही दवाईयां

इंटरनेट डेस्क। कर्ज के जाल में फंसे पास्तिान का हाल बेहाल हैं, ऊपर से मिडिल ईस्ट युद्ध ने देश में हाहाकार मचा दिया है, अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से गहराए तेल-गैस संकट से पाकिस्तान की जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है. आटा, तेल, गैस से लेकर रोजमर्रा के सामनों के लिए लोग परेशान हैं। वहीं अब हालात और भी खराब हो चुके हैं, पाकिस्तान में लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं और दवाइयों का संकट बढ़ता जा रहा है।  

दवाओं की कमी से जूझ रहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान में दवा संकट लगातार गहराता जा रहा है, इनकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी मरीजों की जान पर भारी पड़ती जा रही है, लाहौर, कराची और पेशावर जैसे शहरों के कई सरकारी अस्पताल दवाओं की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।

कमजोर प्राइसिंग सिस्टम और मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट के चलते यह समस्यां खड़ी हुई है। हालात ये है कि इलाज कराने के लिए पाकिस्तान के कई शहरों में मरीज महंगी दवाओं के चलते गंभीर वित्तीय संकट में फंसते जा रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से शिपिंग कॉस्ट में इजाफा हुआ है और पाकिस्तान के दवा क्षेत्र के लिए जरूरी आयातित कच्चे माल की कीमतें चरम पर पहुंच गई हैं।

pc- ndtv sports