Petro-Diesel Price: देश के महानगरों में आज किस भाव मिल रहा हैं पेट्रोल और डीजल, जान ले राजस्थान के भी ताजा रेट

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। आज 31 जुलाई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल डीजल के दामों में पिछली चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद दाम अभी स्थिर हैं।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल के नए रेट 

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर है
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है
  • कोलकाता में कीमत 3 पैसे बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर हो गई
  • चेन्नई में 1 पैसे की बढ़त के साथ पेट्रोल 107.78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 102.75 रुपये प्रति लीटर हो गया
  • नोएडा में 16 पैसे की गिरावट के बाद रेट 101.96 रुपये प्रति लीटर है
  • बेंगलुरु में 75 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है

    आज डीजल के ताजा रेट भी जान लीजिए 

  • दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर है
  • मुंबई में 97.83 रुपये और कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर पर कोई बदलाव नहीं हुआ
  • चेन्नई में 1 पैसे की बढ़त के साथ डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर हो गया
  • बेंगलुरु में 76 पैसे सस्ता होकर 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • गुरुग्राम में डीजल 22 पैसे घटकर 95.42 रुपये प्रति लीटर हो गया
  • नोएडा में 12 पैसे की गिरावट के साथ रेट 95.44 रुपये है

 

pc- thehindu.com