Petrol and Diesel: ट्रंप के ऐलान के बाद कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट, सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल, एलपीजी

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका में शुरू हुए युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोमवार सुबह एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिसके बाद आने वाले समय में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

दरअसल, रविवार को तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 3.9 प्रतिशत गिरकर डालर 84 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस क्रूड 4.8 प्रतिशत गिरकर लगभग डालर 81 प्रति बैरल हो गया। बता दें कि यह गिरावट ट्रंप के उस एलान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच में समझौता पूरा हो गया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब बिना टोल के खोल दिया जाएगा। 

ट्रंप ने लिखा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। मैं इसके जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शुल्क के खोलने की पूरी मंजूरी देता हूं। साथ ही, अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता हूं। दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो। तेल का प्रवाह शुरू होने दो!

pc- jansatta