Petrol Diesel Price: राजस्थान और देश के बड़े शहरों में आज किस भाव में मिल रहा हैं पेट्रोल और डीजल

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा भाव जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के रेट जान ले। यानी 26 जनवरी की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 22 पैसे सस्‍ता होकर 94.90 रुपये लीटर बिक रहा है, डीजल भी 28 पैसे गिरा और 88.01 रुपये लीटर पहुंच गया है, आज गाजियाबाद में पेट्रोल 31 पैसे बढ़त के साथ 94.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये लीटर बिक रहा है, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 12 पैसे गिरावट के साथ 105.58 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 1 पैसे बढ़त के साथ 91.82 रुपये लीटर बिक रहा है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

pc- kalingatv.com