Petro-Diesel Price: राजस्थान और देश के बड़े शहरों में आज किस भाव मिल रहा पेट्रोल और डीजल, नए रेट आए सामने

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी  तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 6 अगस्त  को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत  कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

6 अगस्त को किस शहर में कितना है पेट्रोल का रेट?

दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है

मुंबई: पेट्रोल 111.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

कोलकाता: पेट्रोल 113.43 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई: पेट्रोल 107.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है

हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर है, जो प्रमुख शहरों में सबसे महंगा है

बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है

6 अगस्त को किस शहर में कितना है डीजल का रेट?

दिल्ली: डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई: डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है

कोलकाता: डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई: डीजल 99.57 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है

हैदराबाद: डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है

बेंगलुरु: डीजल 98.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है

pc- india.com