Petro-Diesel Price: जाने आज क्या हैं देश के महानगरों और राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
- byShiv
- 05 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 5 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन दिन ब दिन बदल रही ईरान और अमेरिका युद्ध की स्थिति पट्रोल और डीजल को और महंगा कर सकती है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल डीजल के आज के रेट
दिल्ली में पेट्रोल आज 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है।
pc- thehansindia.com





