Petrol-Diesel: अभी और महंगा होगा पेट्रोल डीजल! रूस से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, अमेरिकी छूट खत्म
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अन्य देशों के लिए परेशानी बन गया है। होर्मुज में नाकेबंदी की वजह से दुनिया में तेल संकट गहराता जा रहा है, लेकिन इसका समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि शुरुआत में अमेरिका ने कुछ देशों पर लगे तेल निर्यात प्रतिबंधों को हटा लिया था, जिसमें रूस भी शामिल था। इसलिए भारत लगातार रूस से तेल खरीदता रहा और देश में तेल की दिक्कत नहीं हुई। भारत दुनिया के सबसे बुरे तेल झटके से बच गया, लेकिन अब भारत के लिए ये विंडो भी बंद होती नजर आ रही है, इसकी वजह से अमेरिका ने भारत की रूसी तेल खरीद की छूट आगे नहीं बढ़ाई है।

भारत के लिए होगा बड़ा झटका
ट्रंप प्रशासन का ये फैसला देखने में तो सिर्फ कागज पर है, लेकिन भारत के लिए एनर्जी सेक्टर के लिए ये बहुत बड़ा झटका है, दरअसल होर्मुज स्ट्रेट में टैंकरों की आवाजाही धीमी हो गई है, इंश्योरेंस का खर्च बढ़ गया है, दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें लड़ाई शुरू होने से पहले करीब प्लस 72 प्रति बैरल थी, जोकि अब बढ़कर प्लस 105 प्रति बैरल से ऊपर चली गई हैं।

रूसी तेल पर निर्भर है भारत
यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद अमेरिका ने रूसी तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन भारत और चीन लगातार तेल की खरीद करते रहे, जिसकी वजह से रूस ने दोनों देशों को डिस्काउंटेड क्रूड दिया। करीब दो साल तक ये भारत के लिए महंगाई से बचाने वाला सबसे बड़ा कवच बना रहा। भारत ने बड़ी मात्रा में रशियन क्रूड ऑयल खरीदा, रिफाइनर कंपनियों ने अच्छा मार्जिन कमाया, समय के साथ-साथ रूस भारत का सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर बन गया। उसके बाद अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया।
pc- navbharat, ndtv,livemint






