Petrol Diesel Price: 22 मई को क्या हैं देश के बड़े शहरों और राजस्थान में पेट्रोल डीजल का भाव

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 22 मई की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। इसके बाद एक बार फिर से 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया है। 

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 108.70 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 93.81 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट

  • दिल्ली में आज पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
  • मुंबई में पेट्रोल 107.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर है
  • कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • चेन्नई में पेट्रोल 104.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.21 रुपये प्रति लीटर है
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 107.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.04 रुपये प्रति लीटर है
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 98.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
  • हैदराबाद में पेट्रोल 111.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.95 रुपये प्रति लीटर है
  • जयपुर में पेट्रोल 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • लखनऊ में आज पेट्रोल 98.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है

pc- newsbytesapp.com