PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त कहा से और कितने बजे जारी करेंगे पीएम मोदी, सब कुछ डिटेल आ चुकी हैं सामने

इंटरनेट डेस्क। देश में केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत मिलने वाली 2-2 हजार रुपये की हर किस्त का लाभ करोड़ों पात्र किसान ले रहे हैं। इसी क्रम में इस बार पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को रिलीज होनी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वीं किस्त को कितने बजे जारी करेंगे? 

चलिए जानते हैं पूरा कार्यक्रम
इस बार पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है
इससे पहले इस योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं
बीती 13 मार्च को 22वीं किस्त गुवाहाटी से जारी हुई थी
पीएम किसान योजना की इस बार 23वीं किस्त जारी होगी
ये किस्त 2 दिन बाद यानी 20 जून को जारी होगी
पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी करेंगे
इसके लिए अब सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दे दी गई है
दी गई जानकारी के मुताबिक, 23वीं किस्त को 20 जून 2026 को जारी किया जाएगा और इसका कार्यक्रम दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा
9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 18,880 करोड़ से अधिक की धन राशि हस्तांतरित की जाएगी

pc- pmyojna.com