PM Modi: नए ऑफिस में शिफ्ट होने के साथ ही पीएम मोदी ने लिए ये चार बड़े फैसले, आमजन को होगा बड़ा फायदा

इंटरेनट डेस्कप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नए ऑफिस में शिफ्ट हो गए हैं। उनके दफ्तर का पता अब बदल चुका है, दशकों से भारतीय प्रधानमंत्री के दफ्तर का पता प्रधानमंत्री कार्यालय यानि पीएमो हुआ करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है, पीएमो के सेवा तीर्थ परिसर में नए पते पर स्थानांतरित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चार महत्वपूर्ण फैसले लिए।

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
नए सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री ने खुद किया है। जहां अब पीएमओ के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी स्थित हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा साइन किए फाइलें ‘सेवा’ की भावना को रिफ्लेक्ट करती हैं।

पहला और सबसे महत्वपूर्ण फैसला पीएम राहत योजना की शुरुआत है। इस योजना के तहत, सड़क दुर्घटना या अन्य हादसों में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपयेतक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा। 

वीमेन एम्पावरमेंट के क्षेत्र में ‘लखपति दीदी योजना’ को बड़ा विस्तार दिया गया है। योजना का लक्ष्य अब 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं तक पहुंचाना है, जिसे मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

किसानों के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।
युवाओं और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ मंजूरी मिली है, जो प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन देगा।

pc- parbhat khabar,dd news