Congress: राहुल गांधी ने कहा चाहे एफआईआर हो, मुकदमा हो, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा
- byShiv
- 13 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ चाहे एफआईआर दर्ज हो या मुकदमा या विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए वो किसानों के लिए लड़ेंगे और पीछे नहीं हटेंगे। नेता प्रतिपक्ष का यह बयान तब आया है, जब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने जा रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘‘विशिष्ट प्रस्ताव’’ लाने के लिए एक नोटिस दिया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है।
वहीं खबरों की माने तो गुरुवार शाम एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रीविलेज प्रस्ताव लाएं- मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।
pc-hindustan






