PM Modi: मोदी ने युवाओं से पसंदीदा लोगों की आत्मकथाएं पढ़ने और संघर्षों से सीख लेने का आह्वान किया, शॉर्टकट से दूर रहे
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपने पसंदीदा लोगों की आत्मकथाएं पढ़ने और दूसरों के संघर्षों से सीख लेने का आह्वान किया हैं, मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा- रील के दौर में इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर उन्हें कुछ खास रास्तों पर ले जा सकते हैं, पर शॉर्टकट आपको क्षति पहुंचा सकता है। इससे दूर रहें।
बुक विमोचन पर पहुंचे थे
खबरों के अनुसार पीएम ने यह बात पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कोविन्द के जीवन को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा, दृढ़ संकल्प किसी व्यक्ति को मुश्किलों से उबरने और सर्वाेच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने में कैसे मदद कर सकता है।
बताया कोविंद के बारे में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम ने कहा, राष्ट्रपति कोविंद ने पद छोड़ने के बाद भी आराम नहीं किया, बल्कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल पर काम कर रहे हैं। पीएम ने युवाओं से आत्मकथाएं पढ़ने की अपील की, क्योंकि ये किसी खास दौर को उस व्यक्ति के जीवन के जरिए समझने का मौका देती हैं जिसने उसे खुद अनुभव किया हो। कहा,‘यह रील का जमाना है। पीएम मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा ने इंटरनेट मीडिया पर ‘जेन-जी’ से जुड़ने की कोशिशें तेज कर दी हैं। गत माह नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा था कि वे युवाओं से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम का सक्रिय रूप से इस्तेमाल करें।
pc- jagran





