PM Modi: इजरायल की संसद से विपक्ष का वॉकआउट, पीएम मोदी के संबोधन से पहले लौटकर बोले आपके लिए आएं

इंटरनेट डेस्क। इजरायल की संसद नेसेट में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से ठीक पहले विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, यह विरोध पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और नेसेट के स्पीकर के खिलाफ था। इसके बाद खुद विपक्ष के नेता पीएम मोदी से आकर मिले।

क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विवाद की जड़ नेसेट स्पीकर आमिर ओहाना का वह फैसला था, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष जस्टिस इसाक अमित को पीएम मोदी के विशेष सत्र में आमंत्रित नहीं किया। विपक्ष ने इसे संवैधानिक मर्यादा का अपमान बताते हुए नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया। लेकिन जैसे ही पीएम मोदी के भाषण का समय आया, विपक्षी नेता यायर लैपिड के नेतृत्व में सभी सांसद वापस लौट आए।

लैपिड ने मोदी से मिलाया हाथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने सदन में वापस आने के बाद विशेष रूप से पीएम मोदी से हाथ मिलाया और स्पष्ट किया, हमारा वॉकआउट आपसे संबंधित नहीं था। लैपिड ने आगे कहा, पूरा इजरायल आपके नेतृत्व और संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहने के लिए आपका मुरीद है, भारत और इजरायल के बीच यह गठबंधन शाश्वत है।

pc- aaj tak