Rajasthan News
PM Modi: जनवरी में राजस्थान आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रदेश को देंगे एक बड़ी सौगात
- byShiv
- 02 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। नए साल के पहले ही महीने में पीएम मोदी राजस्थान का दौरा कर सकते है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी का शुभारंभ करने राजस्थान आने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनवरी 2026 में उद्घाटन की तैयारी है, जिससे रिफाइनरी का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो सके।
इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राजनीति की, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बंदरबांट की, वास्तविक कार्य बीजेपी सरकार ने किया। बाड़मेर के पचपदरा रिफाइनरी से राज्य को कई क्षेत्रों में लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी को लेकर अब काम तेजी से हो रहा है। इसे लेकर संशोधित बजट को भजन लाल सरकार ने मंजूरी दे दी है, नए साल में बड़ी सौगात पीएम मोदी देंगे।
pc- aaj tak






