PM Modi: मोदी का आज इंडोनेशिया दौरे का दूसरा दिन, जाएंगे सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। जकार्ता में मंगलवार सुबह मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उन्हें गले भी लगाया। इसके बाद पीएम जकार्ता के राष्ट्रपति भवन गए, वहां गेस्ट बुक में साइन किया। फिर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इसके बाद पीएम दिन में इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे।

9वीं शताब्दी का हैं यह मंदिर
9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। पीएम इंडोनेशिया के बिजनेसमैन के साथ राउंडटेबल मीटिंग करेंगे और जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू-बौद्ध सभ्यता की गहरी छाप दिखाई देती है। 

होगी चर्चा
दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार आधारित विकास पर विशेष जोर देंगे। इंडोनेशिया के लिए भारत सिर्फ एक रणनीतिक साझेदार नहीं है बल्कि तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भरोसेमंद प्रेरणास्रोत भी बन चुका है।  

pc- news18