Rahul Gandhi: सितंबर महीने में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद होगी पहली यात्रा

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सितंबर में अमेरिका की यात्रा कर सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। अमेरिका में उनके भारतीय प्रवासियों, छात्रों और सांसदों से मिलने की उम्मीद है। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद से यह राहुल गांधी की पहली विदेश यात्रा होगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी सितंबर के दूसरे हफ्ते में अमेरिका के लिए रवाना हो सकते है। जहां उनके 8 से 9 दिनों तक रूकने की संभावना है। राहुल का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है।

नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल की यह पहली विदेश यात्रा होगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद 2014 से 2024 तक खाली रहा था। हालांकि, हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सीटों की संख्या 99 पहुंचने के बाद 25 जून, 2024 को राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था।

pc- ndtv.in