Rajasthan: कैलादेवी के दर्शनों को एमपी से आए 13 लोगों में से 9 रह गए रास्ते में ही, इस तरह चली गई सभी की एक एक कर जान....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के करौली जिले में सोमवार देर शाम करौली-मंडारायल मार्ग डूंडा पुरा मोड़ के पास एक बड़ा हादसा हो गया और हादसा भी ऐसा की एक साथ 9 लोगों की जान चली गई। जी हां ट्रक-कार की आमने-सामने कि भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है। जानकारी के अनुसार मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सभी मृतक एमपी श्योपुर के रहने वाले हैं। ये सभी कैला देवी से बोलेरो का पूजन कराकर गांव लौट रहे थे। वापस लौटते समय ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ और नौ लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा हैं कि मृतकों में किसी ने अभी कुछ दिन पहले ही सेकंड हैंड बोलेरो खरीदी थी और इसे पूजन के लिए लेकर आए थे। वहीं एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया ‘ट्रक और बोलेरे के बीच एक्सीडेंट हुआ है। शुरुआती स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक श्योरपुर के रहने वाले हैं। मृतकों के पास से श्योरपुर के ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। 9 लोगों की मौत हुई है।

घायल भी हैं चार लोग
वहीं पुलिस का कहना हैं कि चार लोगा गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है गया है। वहीं एडीएम राजवीर चौधरी भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी दुर्घटना स्थल पहुंचे। जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने हादसे को लेकर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना से फोन पर वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी ली है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ घायलों के उपचार के निर्देश दिए गए है।

pc- thoughtco.com