Rajasthan: जयपुर के प्रतिष्ठित कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रूकी रही छात्रा....सुबह जब निकली तो मच गया....सोशल मीडिया पर हो रहा...
- byShiv
- 21 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। जी हां मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर के प्रतिष्ठित महाराजा कॉलेज के गोखले हॉस्टल में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने कॉलेज प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन को हिला के रख दिया है। खबरों की माने तो एक छात्रा रातभर बॉयज हॉस्टल में ठहरी रही, जिसकी जानकारी तब सामने आई जब अलसुबह छात्रा को हॉस्टल से बाहर निकलते हुए देखा गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि राजस्थान खबरें नहीं करता है।
क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया जा रहा है कि वह छात्रा महारानी कॉलेज की छात्रा है और गोखले हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र की मित्र है। छात्र ने खुद स्वीकार किया कि वह उसकी फ्रेंड है और उसी के साथ हॉस्टल में रातभर ठहरी थी। हालांकि, गनीमत यह रही कि रात भर छात्रा के हॉस्टल में रुकने के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कैसे एक छात्रा रातभर बॉयज हॉस्टल में रुक सकती है और वार्डन व अन्य जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान रह सकते हैं?
रूकते हैं बाहरी छात्र भी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके अलावा, यह भी आरोप लग रहे हैं कि हॉस्टल में कुछ बाहरी छात्र भी बिना अनुमति के ठहरे हुए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर और भी गंभीर प्रश्न उठते हैं। करीब एक सप्ताह पुराना यह वीडियो अब कॉलेज प्रशासन तक पहुंच चुका है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है।
pc- zee news





