Rajasthan: शादी के 12 साल बाद भरा पति से मन तो इश्कबाज बीबी ने प्रेमी के संग कर लिया ये काम, बच्चों ने देख.....

इंटरनेट डेस्क। कहते हैं ना की प्यार अंधा होता हैं और ये कुछ भी करवा सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जयपुर में जहां एक महिला शादी के 12 साल बाद भी अपने पूर्व प्रेमी के इश्क में पागल थी और आखिर में वो पति को धोखा देकर भाग भी गई। जी हां  शादी के 12 साल बाद जयपुर में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ में भाग गई। अब इस मामले में पति ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विवाहिता शादी से पहले से ही किसी लड़के साथ में प्यार करती थी। उसके बाद शादी हुई तो प्यार फिर भी दोनों का कम नहीं हुआ और अब विवाहिता अपने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ में भाग गई। साथ में  अलमारी में रखे गहने, कैश भी साथ ले गई। हरमाड़ा थाने में पत्नी के गहने लेकर प्रेमी के साथ भागने का मामला दर्ज करवाया गया है। 

महिला के हैं दो बच्चे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो साल 2012 में महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी व दो बच्चे साथ में रहते थे। पति 5 जून को जॉब पर गया था। दोपहर करीब 12 बजे बेटे ने पिता को कॉल कर मम्मी के ऑटो रिक्शा में बैठकर जाने की जानकारी दी। बिना बताए पत्नी के जाने का पता चलने पर पति घर पहुंचा। घर में रखी अलमारी को संभालने पर लॉकर में रखे सोने, चांदी के गहने और  रुपए गायब मिले। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां ढूंढने पर भी पत्नी का पता नहीं चल सका। तो इस मामले में अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीब एक महीने से लगातार पत्नी की तलाश करने के बाद अब पति ने पुलिस की शरण ली है। पति ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल को भी बिना बताए पत्नी घर छोड़कर भाग गई थी। पहले भी पुलिस टीम लापता पत्नी और उसके प्रेमी को सूरत गुजरात से पकड़कर लाई थी। जयपुर वापस लाने पर पत्नी ने मांफी मांगकर दोबारा गलती नहीं करने की कहा था और अब फिर से भाग गई है।

pc- tricitytoday.com