Rajasthan: बजट के बाद एक बार से फिर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात

इंटरनेट डेस्क। राज्य सरकार ने बजट 2026-27 पेश कर दिया है। 11 फरवरी को बजट पेश कर देने के बाद अब भजनलाल सरकार एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगातें देने का ऐलान किया है। वित्तमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को आय-व्यय अनुमान 2026-27 पर सदन में सामान्य चर्चा के बाद कई बड़ी घोषणाएं की हैं। क्या घोषणाएं हुई
 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वित्त मंत्री दिया कुमारी ने चर्चा के बाद ऐलान किया कि 1 लाख बालिकाओं एवं महिलाओं को विशेषज्ञों द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों के निर्माण, मरम्मत व उन्नयन सम्बन्धी कार्य 690 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से करवाये जाने के लिए घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य से निकलने वाले दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में जल एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए 1 हजार 12 करोड़ रूपए की लागत से कृत्रिम जलाशय एवं फीडर निर्माण का कार्य करवाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेशवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुरानी जीर्ण-शीर्ण पाइप लाइन को बदलने के लिए 150 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने लूणकरणसर-बीकानेर में मिनी सचिवालय के निर्माण, गोविन्दगढ़-अलवर में सहायक अभियंता (पीएचईडी) और झोटवाड़ा-जयपुर में सहायक अभियंता (विद्युत) के कार्यालय खोलन की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों के लिए भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की।

pc- thestatesman.com