Rajasthan: कल होगी सर्वदलीय बैठक, 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा विधानसभा का बजट सत्र

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में 16वीं विधानसभा के 5वें सत्र से पहले 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक होगी। बता दें कि 28 जनवरी से बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है। उसके पहले यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, विपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान और विधायक सुभाष गर्ग, मनोज कुमार व थावरचंद शामिल होंगे।

खबरों की माने तो विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। उन्होंने सभी दलों और सदस्यों से अपील की है कि वे बैठक में आकर सदन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए अपने सुझाव दें। अध्यक्ष ने बताया कि सर्वदलीय बैठक लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का एक प्रभावी मंच है।

सत्र के लिए जारी बुलेटिन के दिशा-निर्देशों पर कांग्रेस की ओर से आपत्ति भी जाहिर की गई थी। इस पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस बुलेटिन में विधायकों की तरफ से लगाए जाने वाले सवाल के दायरे और उनकी प्रकृति को लेकर निर्देश थे। विधानसभा सचिवालय की ओर से बुलेटिन जारी होने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई दिग्गजों ने लोकतंत्र पर हमला बताया।

pc- lokmattimes.com