Rajasthan Animal Attendant Result: पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, 6433 पदों पर होनी हैं भर्ती
- byShiv
- 04 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया हैं। दिसंबर 2024 में आयोजित इस परीक्षा में 10.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 6433 पदों के लिए भर्ती होनी थी।
दस लाख से अधिक परीक्षार्थियों का आखिर इंतजार गुरुवार शाम को खत्म हो गया। परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2024 को आयोजित हुई थी, और इसके बाद 24 जनवरी को उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती के परिणाम को लेकर पहले ही सूचित कर दिया था कि तीन अप्रेल को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद से आज सुबह से ही परीक्षार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। सभी परीक्षार्थी अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/results पर देख सकते हैं।
pc- prdtourism.in