Rajasthan: भजनलाल सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले जोधपुर पुलिस कमिश्नर बदला

इंटरनेट डेस्क। भजनलाल सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इस फेरबदल में जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। एसओजी के आईजी शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

वहीं  जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी लगाया गया है। अधिकांश अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी किया गया है।

इसके साथ ही सत्येंद्र सिंह को आईजी सीआईडी सीबी से आईजी जोधपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। ओम प्रकाश द्वितीय को पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज नियुक्त किया गया है। बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत कुमार शर्मा को आईजी एससीआरबी जयपुर बनाया गया है।

pc- zee news