Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 1370 ने ली भाजपा की सदस्यता

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं। बता दें की पिछले एक महीने से ये झटके लगातार कांग्रेस को झेलने पड़ रहे हैं। पार्टी के बड़े बड़े नेता भाजपा को ज्वाइन कर रहे है। ऐसे में एक बार फिर से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस के 9 बड़े नेताओं सहित 1370 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा है। 

बता दें भाजपा ने जाने वालों में अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री रहे लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदी में जयपुर में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। राजेंद्र यादव भी गहलोत कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री रहे थे, इनके साथ ही पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व राज्य पार्टी प्रमुख सेवा दल सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला सहित अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हो गए। 

बता दें की जब इन लोगों ने भाजपा ने जवाइन की तो इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर इनका पार्टी में स्वागत किया। बता दें की इतने नेताओं का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं है। 

pc- amar ujala