Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, आज भी बदल सकता हैं मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर में भी गुरूवार को मौसम बदला और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आज सुबह भी राजधानी में बारिश देखने को मिली, बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर को भी राजस्थान में मौसम बदलने के संकेत दिए है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कहा कहा बदल सकता हैं मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर सहित 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने सर्तक रहने को कहा 
आईएमडी के अनुसार, 16 अक्टूबर को शेखावाटी क्षेत्र के सीकर और झुंझुनूं के साथ खैरथल-तिजारा तथा कोटपूतली-बहरोड़ में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी हिस्से में 16 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालोर, नागौर, फलोदी, बालोतरा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

pc- webduina