Rajasthan Budget 2026: युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक का लोन, 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट-लैपटॉप के लिए मिलेगा 20,000 का ई-वाउचर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की डिप्टी सीएम और फाइनेंस मिनिस्टर दिया कुमारी ने आज विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्ण बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की। 

युवाओं को खुद का काम शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा, इस योजना के लिए ₹1,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे 30,000 युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा

कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप के लिए ₹20,000 का ई-वाउचर दिया जाएगा, ताकि वे अपनी पसंद का डिवाइस खरीद सकें

अगले सत्र (2026-27) से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) शुरू होगी

प्रत्येक जिले में एक स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा

टॉयलेट सुविधा से वंचित सभी स्कूलों में नए टॉयलेट बनाए जाएंगे

प्रदेश में 14 नए मानव संसाधन संस्थान खुलेंगे

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए युवाओं को अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन भाषाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी

NTA की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाने की घोषणा.

ऑनलाइन टेस्टिंग सुविधायुक्त टेस्ट सेंटर का निर्माण किया जाएगा

सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा।

अलग-अलग कामों पर जयपुर के 1000 करोड़ को शामिल करते हुए 2300 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे।

करीब 28 लाख परिवारों को पीएम आवास बनाने के लिए अनुदान भी दिया जाएगा।

शहरी निकायों में 5000 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।

अजमेर और जयपुर में ड्रेनेज सहित शहरों में 1020 करोड़ की लागत से ड्रेनेज के काम होंगे।

मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाए जाएंगे, इस पर 40 करोड़ खर्च होंगे।