Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ में करेंगे मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर रहने वाले है। बताया जा रहा हैं की सीएम शर्मा सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरे को प्रदेश के विकास की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठकें करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, ऊर्जा और एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय ऊर्जा और शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी प्रस्तावित है।

प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एयर कनेक्टिविटी एक प्रमुख मुद्दा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

pc- kisantak.in