Rajasthan: मुख्यमंत्री शर्मा और प्रतिपक्ष नेता जूली ने हेमसिंह भड़ाना के निधन पर जताया दुख, बताया अपूरणीय क्षति

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने श्रंद्धाजलि दी है। सीएम भजलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, भाजपा राजस्थान के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

वहीं नेता प्रतपिक्ष टीकाराम जूली ने लिखा, पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है, इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री भड़ाना को 6 महीने पहले कैंसर का पता चला था, हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में लंबे समय तक उनका इलाज चला था।

pc- patrika,facebook