Rajasthan: मुख्यमंत्री शर्मा ने गांवों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम, 392 करोड़ का फंड किया मंजूर
- byShiv
- 13 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है। अब प्रदेश की भजनलाल सरकार ने राजस्थान में 28 जिलों के 192 गांवों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार राजस्थान में गांवों की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 381.91 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया गया है।
सरकार ने किया फंड मंजूर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 5 हजार से अधिक आबादी के 192 गांवों में भी अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। इससे 28 जिलों के 192 गांवों और आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किमी सड़क निर्माण कार्य हो सकेंगे। राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण विकास के लिहाज से इसे अहम बताया जा रहा है। अटल प्रगति पथों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।
क्या कहा सीएम ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान का प्रत्येक गांव और आबादी क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़े और विकास का लाभ अंतिम छोर तक सुगमता से मिल सके। उन्होंने कहा है कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली आधारभूत कड़ी है।
pc- ani news





