Rajasthan: प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के लोगों से की मतदान की अपील

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में आज नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान हो रहा है। द्वितीय चरण में  प्रदेश के 06 नगर निगम, 20 नगरपरिषद एवं 121 नगरपालिका सहित कुल 147 नगरीय निकायों में मतदान हो रहा है। मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के लोगों से मतदान की अपील की है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रिय प्रदेशवासियों, आज नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान है। आइए, हम सभी मिलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। भजनलाल ने कहा कि हमारा एक-एक वोट नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है। इसलिए मतदान के दिन घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग जरूर करें।

सीएम ने कहा कि जो युवा साथी पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, वे भी पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आइए, मिलकर अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें।

pc- india tv hindi