Rajasthan: सीएम शर्मा ने पदाधिकारियों को किया संबोधित, कहा- पार्टी की नीतियों और सरकार के संकल्पों को पहुंचाएं घर-घर

इंटरनेट डेस्क। जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शी शासन और आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, रणनीतियों और प्रदेश में विकास से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार के संकल्पों को घर-घर तक पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शी शासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठनात्मक सक्रियता को मजबूती देने की बात कही। 

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आने वाले महीनों में कार्यक्रमों को मजबूत स्वरूप देने पर जोर दिया।

pc- ndtvraj