Rajasthan: बसंत पंचमी पर सीएम शर्मा देने जा रहे बड़ी सौगात, जाने क्या होगा खास
- byShiv
- 20 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बसंत पंचमी पर बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसी के तहत 23 जनवरी को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में एक साथ मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कॉमर्स कॉलेज, जयपुर में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार विद्यार्थी, 1 हजार अभिभावक, 500 शिक्षक, कॉलेज शिक्षा विभाग से 5 हजार प्रतिभागी तथा कौशल शिक्षा से जुड़े 1 हजार प्रतिभागियों की उपस्थिति संभावित है।
क्या होगा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा शिक्षा से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण, लगभग 4 लाख बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण तथा 6 लाख विद्यार्थियों को ट्रांसपोर्टेशन वाउचर की राशि प्रदान करेंगे।
विद्यार्थियों से संवाद करेंगे
खबरों की माने तो इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लाभान्वित विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित भी करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों के डीओआईटी केंद्रों के माध्यम से राज्य के सभी राजकीय विद्यालय, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री से वर्चुअली जुड़ेंगे।
pc- firstindianews.com






