Rajasthan: कांग्रेस और भाजपा के नेता हुए आमने सामने, अरुण चतुर्वेदी ने कहा कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और भापजा नेता अरूण चतुर्वेदी अमाने सामने हो गए है। नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार वित्तीय संकट पैदा कर दी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे 5 साल के कार्यकाल में ₹2.26 लाख करोड़ का कर्ज लिया था, वहीं वर्तमान भाजपा सरकार महज 3 साल में ही ₹2.22 लाख करोड़ का कर्ज लेने जा रही है।
इसके जवाब में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि राजस्थान में किसी प्रकार का वित्तीय संकट नहीं है और कांग्रेस सरकार के खिलाफ गलत आंकड़ों व भ्रामक जानकारी के जरिए दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा जो कहा जा रहा हैं वे वास्तविकता से परे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 2018-19 तक राज्य पर 3 लाख 11 हजार 374 करोड़ रुपये का कर्ज था। उदय योजना के तहत लिए गए 60 हजार 422 करोड़ रुपये के ऋण को घटाने पर राज्य गठन से वर्ष 2018-19 तक कुल 2 लाख 48 हजार 952 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच पांच वर्षों में 2 लाख 56 हजार 911 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेकर राज्य पर ऋण का बोझ बढ़ाया।
pc- ndtv raj






