Rajasthan: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कर दिया अब ये बड़ा ऐलान, जान लेंगे आप भी तो हो जाएंगे खुश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जी हां अब मेड़ता का मीरा महोत्सव शीघ्र ही राज्य कैलेंडर में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मेड़ता सिटी में सवा पांच सौ साल से उपखंड स्तर पर मीरा महोत्सव मनाया जाता रहा है। 

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी इस बार उपखण्ड स्तर पर मनाये जा रहे मीरा महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए बुधवार को मेड़ता पहुंची थी जहां पर उन्होंने ये घोषणा की।  उल्लेखनीय है कि क्षेत्र वासियों की ओर से मीरा महोत्सव को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल किये जाने की मांग निरंतर हो रही थी, जिसे उपमुख्यमंत्री ने पूरा किया है।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि मीरा महोत्सव को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मीरा स्मारक का अवलोकन कर वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी देखा।

pc- abp news