Rajasthan: डोटासरा भड़के पुलिस वालो पर, सरकार बनने पर ऐसी जगह बिठाएंगे, जहां ना तो पानी पिलाने वाला मिलेगा और ना ही बैठने के लिए कुर्सी
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का एक बयान वायरल हो रहा है। ये बयान राजधानी जयपुर में बुधवार (22 जुलाई) को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पुलिस द्वारा रोके जाने पर इतना गुस्से में आ गए कि उन्होंने सरकार बनने पर इनको सबक सिखाने की बात कह डाली।
क्या बोले डोटासरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने कहा कि पुलिस के कुछ अधिकारी आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह ऐसे पुलिस अधिकारियों को पहचान रहे हैं, ढाई साल बाद प्रदेश में सरकार बनने पर वह इन अधिकारियों को ऐसी जगह बिठाएंगे, जहां इन्हें ना तो पानी पिलाने के लिए चपरासी मिलेगा और ना ही बैठने के लिए कुर्सी मिलेगी।
दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के पास धरना देने से रोक कर हिरासत में लिए जाने की घटना के विरोध में देश भर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था।
pc- abp news






