Rajasthan: नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के चुनाव परिणाम आ रहे सामने, शाम तक होगी स्थिति साफ
- byShiv
- 14 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे लगातार आ रहे है। सुबह 8 बजे से जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जयपुर में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। कई वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।
जयपुर के इन वार्डों के नतीजे घोषित
वार्ड 31: बीजेपी के विजय अग्रवाल विजयी
वार्ड 41: बीजेपी के दया सिंह विजयी
वार्ड 51: कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर विजयी
वार्ड 101: कांग्रेस के दुर्गेश शर्मा विजयी
वार्ड 111: बीजेपी के संजय जायसवाल विजयी
वार्ड 121: बीजेपी के नीरज अग्रवाल विजयी
वार्ड 122: बीजेपी के घनश्याम विजयी
वार्ड 81: बीजेपी के ब्रह्मकुमार सैनी विजयी
वार्ड 62: रामअवतार शर्मा- बीजेपी
वार्ड 11: शैलेन्द्र शर्मा- बीजेपी
वार्ड 61: सुरेश मीना- कांग्रेस
वार्ड 121: नीरज अग्रवाल- बीजेपी
वार्ड 122: घनश्याम चंदलानी - बीजेपी
वार्ड 123: पूनम मेहता- बीजेपी
वार्ड 131: कैलाश चंद मीणा- बीजेपी
वार्ड 141: सतीश कुमार- बीजेपी
वार्ड 142: भगवती- बीजेपी
जयपुर में BJP की बढ़त कायम, 108 वार्डों के नतीजे घोषित
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से अब तक 108 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 57 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 40 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। अब 42 वार्डों के परिणाम आना बाकी हैं।
pc- danik bhaskar






