Rajasthan: आरजीएचएस में नहीं मिली विधायक को भी दवाई, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को लिया निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। खबरों की माने तो बयाना विधायक रितू बनावत को आरजीएचएस योजना में निःशुल्क दवा नहीं मिली तो जूली ने भजनलाल सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी।

खबरों की माने तो उन्होंने शुक्रवार रात एक्स के माध्यम से कहा कि माननीय भ्रमणकारी मुख्यमंत्री जी, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था आपकी आंखों के सामने चरमराती जा रही है और आप नीरो बनकर बांसुरी बजा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कल पूर्व चिकित्सा मंत्री ने अपनी व्यथा बताई और आज भाजपा समर्थित निर्दलीय विधायक को मेडिकल स्टोर ने आरजीएचएस योजना में निःशुल्क दवा देने से मना कर दिया और आप रोजाना दावा कर रहे हैं कि “अस्पतालों में सब ठीक है”! ये आरजीएचएस की सच्चाई का आइना है। राजस्थानवासी कह रहे हैं की आपको राजस्थान की सेहत की नहीं, केवल अपनी कुर्सी की सेहत की चिंता है।

pc- ndtv raj