Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर, इस मामले में कसा तंज
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने खाद को लेकर एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा और एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
गहलोत ने कहा कि यह सिर्फ बारां की नहीं, पूरे राजस्थान के किसानों की पीड़ा है। भाजपा सरकार की नई ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था खाद देने की बजाय किसानों को परेशान करने का जरिया बन गई है। तकनीकी खामियां, सर्वर डाउन, घंटों की कतारें, और अंत में किसान खाली हाथ वापस जाओ।
अशोक गहलोत ने कहा कि सबसे शर्मनाक बात, राज्य के किसानों का हक मारकर खाद मध्य प्रदेश भेजी जा रही है। किसानों तक खाद पहुंचाने में भाजपा सरकार का डबल इंजन फेल हो चुका है। पूरे प्रदेश का किसान इस अव्यवस्था का शिकार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जवाब दें, आखिर किसान कब तक परेशान होंगे?
pc- aaj tak






