Rajasthan: पूर्व सीएम ने जादू कला को GST मुक्त करने और सरकारी संरक्षण देने की मांग की

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइंस आवास पर  देशभर के कई नामचीन और प्रतिष्ठित जादूगर का जमावड़ा रहा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दुनियाभर में इन जादूगरों का बहुत बड़ा नाम है, बड़े बड़े शो होते रहते हैं, लंदन में कॉलेज बने हुए हैं। दुनिया भर के अंदर जादू कला मशहूर है। इनका सम्मान सभी सरकारों को करना चाहिए.

जादू पर किया था टैक्स माफ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने अपनी सरकार के समय जादू पर टैक्स माफ किया, क्योंकि टैक्स की बड़ी समस्या होती है, जादूगर अपनी कला, एक्टिंग और पहनावे के माध्यम से कला का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा लगता है कि पैसे की कमी नहीं होती है, लेकिन बड़े बड़े जादू शो में 2- 3 ट्रक का सामान होता है, 20 - 30 कर्मचारी होते हैं, ऐसे में ये लोग कला को जिंदा रखे हुए हैं।  मुझे नहीं पता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या कह दिया, लेकिन अगर मुख्यमंत्री चाहेंगे तो हम उनके निवास पर शो कर देंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री चाहे जो उनके सामने जीएसटी की समस्या आ रही है, मैं चाहूंगा मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को रिकमेंड करें कि जादू कला को जीएसटी से मुक्त किया जाए।

बेटे और पोती को जादू सीखने की दी सलाह
अशोक गहलोत ने कहा कि वैभव गहलोत और पोती काशवी बैठी है। मैं तो इन्हें कहता हूं कि ये सीखें इस कला को, आगे ले जाए, सहयोग तो करें। मैं तो जादू जानता नहीं हूं, मुझे तो पत्रकारों ने जादूगर बना रखा है, लेकिन हमारे पिता जी की लिगेसी है, उसे बचाएंगे। अंतरराष्ट्रीय कला है, इसको बचाने के लिए सरकार सहयोग करें।

pc- theweek.in